Search
Add Listing

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार पंहुचे सालासर, हिंदू एकता और संस्कारों का दिया संदेश

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बुधवार को सालासर धाम पंहुचे। अध्यक्ष के सालासर पंहुचने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर और जय श्रीराम नारे के साथ स्वागत किया। इनके साथ सुभाष पारीक, मुन्नालाल प्रजापत, कालूराम जाट, राजकुमार बेड़ा, नरेंद्रसिंह भाटी, गजानंद दाधीच, राजेश सुंदरिया, प्रभु राम बावरी एवं महेश साहसी सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश मे खुशहाली की मनोकामना की। पुजारी परिवार ने अध्यक्ष को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
एकादशी के पावन अवसर पर आलोक कुमार ने श्री बालाजी गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। गौसेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, सुधीर गुप्ता, ललित आंचलिया, एडवोकेट कविता बरडिया और बाबूलाल गोलछा ने अतिथियो को दुपट्टा औढाकर स्वागत किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए हिंदू समाज को संगठित और संस्कारित परिवार व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया। और राजस्थानी भाषा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्कृति और मातृभाषा के सम्मान का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में संत समाज द्वारा कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से हिंदू परिवारों को सामाजिक संतुलन और सांस्कृतिक मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  

Top News :