Search
Add Listing

उच्च न्यायालय के न्यायधिपति योगेन्द्र पुरोहित ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधिपति योगेन्द्र पुरोहित सपरिवार सालासर पंहुचे। न्यायधिपति के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया। न्यायधिपति ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, सुजानगढ एसीजेएम विकास गजराज, एडीजे महेन्द्र भाटी सहित पुजारी परिवार ने न्यायधिपति को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व तस्वीर भेंटकर स्वागत किया।  

 

Top News :