Search
Add Listing

महिला सुरक्षा अभियान के तहत बालिकाओ दी जानकारी।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के दामोदर लाल सरावगी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे महिला अपराध की रोकथाम को लेकर बालिकाओं को सुरक्षा से सबंधित जानकारी दी। हैड कांस्टेबल इंद्रा मीणा ने बताया कि कालिका यूनिट सालासर द्वारा राज्य सरकार द्वारा चल रहे महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान व बालिकाओं को राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकरी दी। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी।  

Top News :