Search
Add Listing

गुडावड़ी में शिव पुराण कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम गुडावड़ी मे सात दिवसीय शिवपुराण कथा का शुभारंभ रविवार को किया गया ।कुम्भराम ढुकिया ने बताया कि रतनगढ रोड़ पर स्थित शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका साध्वी उमा भारती ने शिव पुराण कथा के पहले दिन भगवान शिव और पार्वती का प्रसंग सुनाया। और कथा के शुभारंभ से पहले सुबह सवा नौ बजे ठाकुरजी मंदिर से लेकर कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने डीजे के पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान यजमान रिछपाल ढूकिया , राजेश ढूकिया, महेंद्र ढूकिया, भंवरलाल राव, ज्ञानाराम ढूकिया, गोमाराम स्वामी, शंकरलाल शर्मा, मनोहरलाल ढूकिया सहित सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे। 

Top News :