सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – ग्राम पंचायत नौरंगसर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विशाल जांगिड़ ने बताया की गांव के ही भंवर सिंह शेखावत की याद में आयोजित रक्त दान शिविर का उद्घाटन शिवमठ धाम गाड़ौदा के महंत महावीरजति महाराज ने किया। शिविर सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला । गांव और आसपास के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं और भी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शेखावाटी चेरीटेबल ब्लड सेंटर सीकर को टीम ने 130 यूनिट रक्त संग्रहित किया। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मवीर पुजारी, मनोज शर्मा, प्रशासक भवानी सिंह , पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, शौकत खांन, मुकारब खा, महावीर सिंह पार्वतीसर, परमेश्वर शर्मा, महिपाल सिंह, शोएब खान, सुरेश ढाका और अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
.jpg)