Search
Add Listing

बालाजी गौशाला मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योगाभ्यास करते हुए विनायक कंप्यूटर सेंटर के बच्चे।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत श्री बालाजी गोशाला संस्थान में सोमवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालासर के तत्वावधान में विशेष योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रमिला कुमावत की टीम व विनायक कंप्यूटर सेंटर के बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर बच्चों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज साईं ने बताया कि योग विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है, मन एकाग्र होता है, स्मरण शक्ति विकसित होती है तथा ध्यान केंद्रित करने की क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का संस्कार, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से जुड़ना भी आवश्यक है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
मनोज मिश्रा ने बताया कि कि ऐसे आयोजन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, आध्यात्मिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ते हैं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का प्रेरणादायक संगम बनकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ले जाते है।


 

Top News :