Search
Add Listing

सालासर मे होगा दो दिवसीय राजपूत समाज को राजनैतिक पुनरूत्थान का शिविर।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के अग्रवाल सेवा सदन मे गुरूवार को सहभागी राजपूत परिवार मंच के तहत शिविर संयोजक इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व मे दो दिवसीय श्री राजपूत राजनैतिक पुनरूत्थान शिविर को लेकर प्रेस क्रांफेस की गई। शिविर संयोजक इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि 23 व 24 मई को दो दिवसीय शिविर मे झुंझुनूं, सीकर, चुरू, नागौर, डीडवाणा -कुचामण, चैमूं, नोहर , भादरा सहित 34 विधानसभा क्षेत्रों, 4 लोकसभा क्षेत्रों के राजपूत समाज के सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय नागरिक भाग लेगें। शिविर के द्वारा सभी को अवगत करवाया जायेगा कि उपरोक्त क्षेत्रों में संख्या की दृष्टि से दूसरे पायदान पर होने के बावजूद पिछले चालीस वर्षों से राजपूत समाज का कोई सांसद नहीं हैं , वर्तमान में उपरोक्त क्षेत्रों में किसी भी राजनैतिक दल का कोई राजपूत जिलाध्यक्ष नहीं हैं , नगण्य संख्या में केवल दो विधायक हैं, पंचायत समिति, जिला परिषद, नगर निकायों में राजनैतिक दल नगण्य प्रतिनिधित्व दे रहे हैं । समाज  राजनैतिक दलों की दमनकारी नीतियों के कारण हताशा से कहीं अधिक राजनैतिक शून्यता में चला गया है। आर्थिक रूप से सरकार राजपूतों को कमजोर तो मानती है परन्तु उनको उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने पर कुछ सकारात्मक उपाय नहीं कर रही है।
शिविर में सैंकड़ों की संख्या में साधारण राजपूत नागरिक शामिल होकर समाज की राजनैतिक शक्ति को पुनः बढ़ाने की रणनीति तैयार करेंगें। समाज की राजनैतिक कमियों, उनके सुधारों , किर्यांवती एवं प्रत्येक साधारण राजपूत की भूमिका पर विचार होगा । राजपूत समाज के सभी सामाजिक संगठनों के इन क्षेत्रों से संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं । शिविर में विधायक, पूर्व विधायक , पूर्व में विधायक, सांसद के चुनाव लड़ चुके राजपूत समाज के राजनैतिक नायकों के अतिरिक्त सभी साधारण राजपूतों को वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ई डब्ल्यू एस आरक्षण की केन्द्र और राज्य सरकार स्तर की सभी विसंगतियों को दूर करने और इसको पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों में लागू करने की रणनीति तैयार करी जाएगी। उपरोक्त क्षेत्र विशेष में ई डब्ल्यू एस आरक्षण व्यवस्था, यूजीसी बिल , राजपूत समाज के राजनैतिक पतन को लेकर समाज में बहुत अधिक रोष व्याप्त है जो कभी भी ज्वालामुखी के रूप में फट सकता है ।‌ सरकार द्वारा पारित यू जी सी बिल गांवों में परस्पर द्वैष का माहौल बनाने में कामयाब नहीं हो इसके लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सर्वसमाज को साथ लेकर रणनीति तैयार करी जाएगी।  सभी सरकारों को राजपूत समाज की भावनाओं को समझते हुए अपेक्षित कदम उठाने होंगें अन्यथा राजपूत समाज अपनी भविष्य की पीढी के हितों की रणनीति बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। यह शिविर किसी राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं होकर राजस्थान के निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी समाजों को सहभागिता से साथ लेकर चलने वाले साधारण राजपूत के पुनरुत्थान के लिए है। इस दौरान मिटिंग मे उमेद सिंह करीरी, मदन सिंह जुलियासर, जीवराज सिंह सालासर, महावीर सिंह पार्वतीसर, महावीर सिंह जुलियासर, महेंद्र सिंह करेंजडा, सुमेर सिंह कुमाश जागीर, सुरेन्द्र सिंह बोबासर, सवाई सिंह आदि मौजूद रहे।  

Top News :