Search
Add Listing

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गायो को छप्पन भोग का प्रसाद खिलाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सुजानगढ रोड़ पर स्थित श्रीबालाजी गौशाला संस्थान मे गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जन्म दिवस मनाया। गोशाला परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने गौमाता की पूजा अर्चना की और गायो को छप्पन भोग का प्रसाद खिलाकर केक काट कर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, भाजपा नेता मनोज शर्मा, महावीर सिंह, श्रवण कुमार ढिढारिया, महेन्द्र सोनी, विकास ढाका, नरसी शर्मा, कुम्भाराम ढुकिया, संदीप दूधवाल, बेगाराम ढाका, भरत सैन, संदीप भंवरीया, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम ग्राम नौरंगसर मे मंडल महामंत्री विशाल जांगिड़ के नेतृत्व मे श्रवन सिंह, पंकज जांगिड, सुमेर सिंह, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ताओ ने गौशाला मे गायो को तरबूज व गुड़ खिलाकर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी का जन्म दिवस मनाया। इससे पहले बुधवार रात्रि मे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने उनके निवास पर ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी के जन्म दिवस पर केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।  

Top News :