Search
Add Listing

शिव पुराण मे भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति व द्वादश ज्योतिर्लिंग का प्रसंग सुनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी मे शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे चल रही सात दिवसीय शिवपुराण कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथावाचिका साध्वी उमा भारती ने भगवान शिव की अनंत महिमा, शिवभक्ति एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का प्रसंग सुनाया। कथावाचिका ने कहा कि भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग समस्त भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करने वाले एवं मोक्ष प्रदान करने वाले होते हैं।।भगवान भोलेनाथ की कृपा, भक्तों के कल्याण तथा धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। शिवपुराण श्रवण से जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कथा के यजमान नारायण ढुकिया, महेंद्र ढुकिया, सुरजाराम ढुकिया, रामावतार शर्मा, तारासिंह, दीपेंद्र स्वामी, रामदेव शर्मा, भागीरथ डूकिया, मूलचंद शर्मा, परमेश्वर शर्मा सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे।
 

Top News :