Search
Add Listing

आदित्य पुजारी बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सालासर के आदित्य पुजारी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने गुरुवार को प्रदेश के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिनमें चूरू जिले से एकमात्र नेतृत्व प्रदेश महामंत्री के रूप में आदित्य पुजारी को सौंपा गया है। नए पद को लेकर उत्साहित पुजारी ने कहा कि वे प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर मोर्चा को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा को नए सदस्य बनाकर विस्तार देना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। पुजारी की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, राजकुमार रिणवा, संतोष मेघवाल, वासुदेव चावला, मांगीलाल पुजारी, मनोज शर्मा, संदीप, प्रकाश, धर्मवीर, विशाल सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। 

Top News :