चूरू (राजस्थानलिंक.काॅम) - जिले सहित प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत शुक्रवार को राजगढ़ ब्लाॅक में सेक्टर बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान के तहत शनिवार को शनिवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत समस्त उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान के दौरान विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हे चिन्हित किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बीसीएमओ डाॅ. भूपेन्द्र मेघवाल ने बताया कि सेक्टर बैठक मे आशा सहयोगिनियों, एएनएम व सीएचओ को निर्देश दिये गये कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से मोबिलाइजेशन कर उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक लाकर उनकी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जाए। विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को आवश्यकता पड़ने पर रेफरल व्यवस्था, निःशुल्क परिवहन सुविधा तथा जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न निःशुल्क सेवाओं की भी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। गर्भवती महिला को माँ वाउचर योजना के अंतर्गत निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए निजी सूचीबद्ध केंद्रों पर उपयोग किए जाने वाले वाउचर भी जारी किए जाएंगे, ताकि समय पर आवश्यक जांच सुनिश्चित हो सके।
.jpg)