योजना के बारे में
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के पशुपालको को वित्तीय सुरक्षा देने हेतु ‘‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’’ लागु की गई है। इस योजना की घोषणा राज्य की वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा दिनांक 10-07-2024 को अनुपूरक बजट पेश करते हुए की गई थी। योजना के द्वारा राज्य में पशुपालन में सम्मिलित व्यक्तियों के पशुओ का राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष का निशुल्क बीमा किया जाएगा। पहले इस योजना को ‘‘मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना’’ के नाम से जानते थे। लेकिन नई सरकार ने इसका नाम बदलकर इसे नए रूप में ‘‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’’ कर दिया। इसका उद्देश्य सरकार पशुपालन पर निर्भर परिवारों की आजीविका को सुरक्षित करना चाहती है। राजस्थान प्रदेश में कई ऐसे परिवार है जिनकी मुख्य आजीविका का साधन पशुपालन है, ऐसी स्थिति में उनके पशुओ की आकस्मिक मृत्यु उनके लिए बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर देती है। राज्य के पशुपालको को ऐसी ही समस्या से बचाने हेतु राज्य सरकार द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’’ को लागु किया गया है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले बीमा के लिए पशुपालको को चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसमे श्गोपाल क्रेडिट कार्ड धारक पशुपालक एवं लखपति दीदी पशुपालको को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का लाभ केवल उन्ही पशुओ को दिया जाएगा जिनके कान पर टैग लगा हुआ होगा। अतः पंजीकरण से पूर्व पशुपालको को पशुओ के कान पर टैग लगवाना अनिवार्य है।
योजना का लाभ लेने हेतु पशुपालको के पास जनाधार कार्ड होना अनिवार्य है। प्रत्येक पशुपालक को अधिकतमं 2 दुधारू गाय या 2 दुधारू भैंस या 1 दुधारू गाय एवं 1 दुधारू भैंस या दस बकरी या 10 भेड़ या एक ऊंट का बीमा निशुल्क किया जाएगा।
पशुओ का बिमा उनके निर्धारित तय आयु एवं उनकी दुग्ध क्षमता के आधार पर किया जाएगा। ऐसे पशु जो निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत नहीं आते है उनका बीमा नहीं किया जाएगा। पशुपालकों से बिना कोई शुल्क लिए मंगला पशु बीमा योजना में सभी पशुओं का जीवन बीमा किया जायेगा।
अगर किसी पशुपालक के बीमित पशु की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा बीमा कंपनी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं का बीमा कराने हेतु पशुपालकों से कोई प्रीमियम नहीं लिया जायेगा, समस्त प्रीमियम का भुगतान राजस्थान सरकार द्वारा बीमा कंपनी को किया जायेगा।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के द्वारा केवल निम्नलिखित पशुओं का जीवन बीमा ही राजस्थान सरकार द्वारा किया जायेगा : -
👉 गाय (दुधारू)
👉 भैंस (दुधारू)
👉 भेड़ (मादा)
👉 बकरी (मादा)
👉 ऊंट (नर एवं मादा)
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में प्रदेश के पशुपालकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :
👉 पशुपालक के पशुओं का निःशुल्क बीमा।
👉 पशुओ का बिमा एक वर्ष के लिए किया जाएगा।
👉 पशुपालको को बीमा निशुल्क प्राप्त होगा।
👉 बिमित पशु की मृत्यु होने पर बीमा की धनराशि 21 कार्य दिवस में देय होगी।
👉 गोपाल क्रेडिट कार्ड पशुपालक एवं लखपति दीदी पशुपालको को प्राथमिकता।
पात्रता की शर्तें
राजस्थान सरकार द्वारा केवल उन्ही पशुपालकों को निःशुल्क पशुओं के बीमा लाभ दिया जायेगा जो मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेंगे :
👉 पशुपालक राज्य का स्थायी निवासी हो।
👉 पशुपालको की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो।
👉 पशुपालको के पशुओ को किसी अन्य योजना के तहत बिमा ना हुआ हो।
👉 बिमा हेतु पशुओ की आयु निर्धारित की गई सीमा में हो।
👉 बीमा केवल निम्नलिखित पशुओ का किया जाएगा : -
🔴 दुधारू गाय।
🔴 दुधारू भैंस।
🔴 बकरी।
🔴 भेड़।
🔴 ऊंट।