सादुलपुर (राजस्थानलिंक.काॅम) - राजस्थान सरकार के बजट 2026 - 27 में खारिया बास से ब्राह्मणों के बास तक 7 किमी सड़क की घोषणा पर ग्राम पंचायत लीलावठी, खारिया बास व सांखु के ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व उनके निजी सचिव विकास चौधरी का आभार जताया। ग्रामीण विजय कालोहिया ने बताया कि इससे ग्राम पंचायत सांखु, खारिया बास व लीलावठी पंचायत के खबरपुरा, लीलावठी व ब्राह्मणों का बास को आपस में सड़क मार्ग से जुड़ने से ग्रामीणों को आने जाने में राहत मिलेगी।