नेछवा (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गाड़ोदा के शिवमठ धाम मे जून माह मे महाजागरण व महा संत सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। शिवमठ धाम गाड़ोदा पीठाधीश्वर महन्त महावीरजीत महाराज ने बताया कि हमारे परम पूज्य गुरूदेव ब्रह्यलीन श्री 1008 गुलाब जती जी महाराज की बरसोदी (पुण्यतिथि) के अवसर पर शिवमठ धाम मे हर वर्ष की भांति इस बार भी 03 जून बुधवार को महाविशाल भजन संध्या व 04 जून गुरूवार को संत सम्मेलन व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
महाराज गुलाबजती का जीवन परिचय -
संत श्री गुलाबजती जी महाराज का जन्म चूरू लिे के ग्राम मलसीसर मे विक्रम संवत् 1995 मे बाघसिंह जी बिदावत के घर हुआ था। पूज्य श्री बालजती जी महाराज अपने भक्त बाघसिंह के घर आया करते थे जिसके कारण बाल्यकाल से ही बालक गुलाब मे पूर्व संस्कारो के कारण वैराग्य जागृत हो गया और 20 वर्ष की आयु मे सांसारिक जीवन त्याग कर पूज्य संत बालजती जी महाराज की शरण मे आ गये थे।
.jpg)