भारत माता का आँचल मिशन के तहत किया पौधारोपण।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - पिछले कई वर्षो से पंकज बाघसरा द्वारा मिशन भारत माता का आँचल के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर माधोपुरा में वृक्षारोपण किया गया। पंकज बाघसरा ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने 21 पौधे लगाये जा चुके हैै ओर इस वर्ष करीब 1100 पौधे लगाने का उद्देश्य पूरा कर लिया है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्र इंचार्ज एएनएम कस्तूरी, अनिल जुलियासर, सुरेश कुमार सैनी , संदीप जूलियासर, संतोष देवी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

Top News :