जयपुर (राजस्थानलिंक.काॅम) - राजस्थान स्टेट एक्स-सर्विसेज लीग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपस्वाल और पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल सिंह कटेवा, कर्नल नारायण सिंह जानू ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े से मुलाकात की। लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपस्वाल ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवारजनों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल से विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताए गए सभी मुद्दों का गहनता से अध्ययन कर इन्हें राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।