जय अमन स्कूल के दो शिक्षकों को मिला अवॉर्ड

जयपुर - अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण व एस.एम. फाउण्डेशन के तत्त्वाधान में जयपुर में आयोजित अवॉर्ड कार्यक्रम में रविवार को भोपालगढ़ की जय अमन पब्लिक स्कूल के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस मनोज कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि कर्नल पी.के.आर. महर्षि, एसीपी आलोक गौतम, डॉ. बनवारी नाटिया, होईकोर्ट प्रेसिडेंट प्रहलाद शर्मा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने संस्था के शिक्षक बबलू चौधरी व राजेन्द्र प्रसाद को बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया। वहीं संस्था निदेशक मुकेश टोगास को एजुकेशन आईकन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

Top News :