जयपुर (राजस्थानलिंक.काॅम) - विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विराटनगर तहसील के गांव भाकरी में ज्योतिषाचार्य डॉ.गौरीशंकर शास्त्री के आवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने ज्योतिषी डॉ.शास्त्री का दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गौरीशंकर शास्त्री द्वारा ज्योतिष विद्या से निशुल्क आमजन की समस्याओं को सुनकर निःशुल्क उनका हल किया जाता है, जो काबिल ए तारीफ है।

साथ ही उन्होंने डॉ.शास्त्री की ज्योतिषी विद्या की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा हर विषय पर सटीक भविष्यवाणी की जाती है। इस अवसर पर दोनों के बीच कई देर तक विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस मौके पर गोविंद भारद्वाज सहित ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया।
.jpg)