रतनगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - रतनगढ के ग्रामीण किसान छात्रावास में महान योद्धा, कुशल प्रशासक एवं राष्ट्रनायक महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुल्तान सिंह भींचर ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, न्यायप्रिय शासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त व समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में जाट बौद्धिक मंच के अध्यक्ष मुकंदाराम नेहरा, खींवाराम ख्यालिया, भंवरलाल बिजारणियां, सोहनलाल चबरवाल, रामचंद्र ऐचरा, भंवरलाल डूडी, शुभकरण नैण सहित ग्रामीण किसान छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे।