भारतीय संविधान निर्माता डाॅ. भींमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई।

रतनगढ़ (राजस्थानलिंक.काॅम) - संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल व सर्व सनातन समाज द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती शोभा यात्रा का जानकीनाथ मंदिर अशोक स्तंभ के पास पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक सत्यनारायण सेवदा ने बताया कि - 'संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर भारतीय सनातन संस्कृति के पोषक, समाज सुधारक और आधुनिक भारत के आधार स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत सबको समानता के अधिकार के साथ सम्पूर्ण समाज को एकता के सूत्र में पिरोये रखने के लिए कार्य किया। उन्होंने गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए भरसक प्रयास कर समाज में जाति पांति का विभेद मिटाकर भारत की उन्नति के लिए कार्य किया।' परिषद् के प्रखंड सह मंत्री रामदेव चंदनिया ने बताया कि- 'परिषद् का कार्य सनातन के सभी समाजों को स्नेह, सौहार्द और एकता के सूत्र में बांधे रखना है। बाबा साहेब की जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल परिवार भारतीय सनातन संस्कृति की उन्नति की मंगलकामना करता है।' इस अवसर पर हरिराम कड़ेल, विनोद शर्मा, वासुदेव चाकलान, सुरेंद्र चुलेट, पुजारी रामावतार लाटा अनिल लाटा, उम्मेद मिश्रा, महेन्द्र कुमार शर्मा गार्ड, जयकांत बिंवाल, नीरसागर कौशिक, श्याम सुंदर भोजक, यशोदा शर्मा, गोपी चौमाल, सरिता चांडक, ललित मोहन शास्त्री, पवन पीपलवा, सुमित बजरंगी, पवन महर्षि, मोहनलाल सुथार, इंद्रचंद जाट, राहुल, सुभाष त्रिवेदी, गोपाल कृष्ण रांकावत, विजय नौहाल, प्रमोद शर्मा, ओम मनोहर स्वामी, रमाकांत रूंथला तथा जिला मंत्री अरविन्द मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Top News :