Search
Add Listing

भव्य नैन का आरआईएमसी देहरादून में हुआ चयन

रतनगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - रतनगढ तहसील के टिडियासर गांव के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। कोर ओफ सिगनल्स से सेवानिवृत्त गंगाधर नैन ने बताया कि भव्य नैन पुत्र विद्याधर नैन का चयन देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में हुआ है।
आरआईएमसी भारत का एकमात्र सैन्य विद्यालय है, जिसमें हर वर्ष अत्यंत सीमित सीटों पर चयन होता है। इस वर्ष राजस्थान से मात्र एक ही सीट थी, जिस पर भव्य नैन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर स्थान प्राप्त किया है, और 28 जनवरी को आरआईएमसी देहरादून में प्रवेश लिया है। भव्य नैन का आरआईएमसी मे कक्षा 8 वीं में प्रवेश हुआ है।
भव्य ने खिरणी फाटक, झोटवाड़ा जयपुर में स्थित लक्ष्य एकेडमी में रहकर अपनी तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया। लक्ष्य एकेडमी के डायरेक्टर सचिन कुमावत ने बताया कि भव्य ने बहुत मेहनत किया और अपना लक्ष्य हासिल किया । उनकी इस सफलता से पूरे टिडियासर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस मौके पर रतनलाल, सोहनी देवी, इंडियन बैक सीनीयर मैनेजर विद्याधन नैन, ताराचंद नैन सहित परिवार के लोगो ने भव्य नैन को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य व भावी सैन्य सेवा की कामना की है।  

Top News :