रतनगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पर्यवेक्षक जिला सचिव उमराव सारण एवं जिला संयुक्त सचिव रामनारायण रुलाणिया उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ तथा जिला कार्यकारिणी सचिव बिरजुराम के निर्वाचन से भादर भामू को तहसील अध्यक्ष एवं गोपीचंद खीचड़ को तहसील सचिव निर्वाचित किया गया। साथ ही संरक्षण मंडल में मदनलाल जाखड़ एवं खींवाराम ख्यालिया को शामिल किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़, तहसील अध्यक्ष भादर भामू एवं सचिव गोपीचंद खीचड़ ने कहा कि किसान लंबे समय से गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। वर्ष 2017 से फसल बीमा क्लेम बिना कटौती के जारी करने, रेंडम प्रणाली से क्रॉप कटिंग करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने, बिजली-पानी की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 25 फरवरी को महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। बैठक में रणजीत खोथ, मनीष जाखड़, ओमप्रकाश तालनिया, लेखराज बलारा, रामकिसन भामू, विजयपाल कड़वासरा, संजय कड़वासरा, गिरधारी घिंटाला, हनुमान मुहाल, मांगीलाल सहू, नानूराम बीरड़ा, महेन्द्र मेघवाल, लेखराम सहू, रामदान चारण, गोरख सिंह राजपूत, मोहन जी जांगू, हड़मान जी सीलू, मनफूल भामू, मनोजी चारण, हेमजी खोत, रणजीत जी सेला, कालूराम नाई, छगन कालेर, जगदीश कूड़ी, राजू कालेर, लालजी बिजारणियां, रामूनाथ सिद्ध, भागीरथ सिंह राठौड़ सहित अनेक किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।