हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण सम्भव और हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता है - गोविन्द प्रसाद

रतनगढ़ (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय मे रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविन्द प्रसाद तथा खण्ड संघ चालक धनराज सैन रहे। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ की स्थापनाए समाज को दिशा देने हेतु किये जा रहे कार्यों राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में उद्देश्यों एवं चरित्र निर्माण सम्बंधी विषयों पर चर्चा की गई। संगठन मंत्री गोविन्द प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य उत्तम चरित्र के जिम्मेदार व्यक्तित्व तैयार करना है जो कि भारतवर्ष के चहुंमुखी विकास में भागीदारी निभा सके। संघ की कार्यशाला मुख्यतरूप से गली मोहल्लों में चलने वाली छोटी छोटी शाखाएं हैं जिनमें छोटे छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति से प्रेम करना तथा इसकी रक्षा करना सिखाया जाता है। पंच परिवर्तन के संकल्पों को आत्मसात करने हेतु प्रेरणा देते हुए उपस्थित जनों से जातिगत भेदभाव से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त परिवार व्यवस्थाए स्वदेशी संस्कृतिए खान.पान तथा परंपराओं को अपनाने तथा मातृ शक्तियों से विशेषत कुटुम्ब भाव की अभिवृद्धि करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में नगर के विभिन्न वर्गों में विशिष्ट सेवा एवं प्रभुत्व रखने वाले गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृपाशंकर स्वामी ने किया। 

Top News :