शिक्षको का बकाया मानदेय दिलवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रतनगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - शिक्षकों की लंबित मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा रतनगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं अन्य बोर्डों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सेवाएं देने वाले शिक्षकों का लंबे समय से बकाया मानदेय तत्काल जारी करने की मांग उठाई गई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा एवं ब्लॉक सचिव मुरलीधर अजमेरिया के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल पूनिया, उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत एवं संघर्ष समिति संयोजक बजरंग बिस्सू उपस्थित रहे।शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया तो संगठन मजबूरन आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन का बहिष्कार करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। 

Top News :