ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का रोष, आंदोलन की चेतावनी

रतनगढ (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्रीष्मकालीन अवकाश मे कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले शिक्षकों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा एवं मंत्री मुरलीधर अजमेरिया के नेतृत्व में दिया गया। संघर्ष समिति संयोजक बजरंग बिस्सू ने बताया कि 50 डिग्री तक तापमान वाली भीषण गर्मी में अवकाश कटौती अव्यावहारिक है। विद्यालयों में पेयजल, छाया व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जून माह में संचालन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिक्षकों में भारी असंतोष है, जिसका असर शिक्षण व्यवस्था पर पड़ेगा। संगठन ने अवकाश कटौती वापस लेने, एमडीएम व ट्रांसपोर्ट वाउचर के बकाया भुगतान, पर्याप्त स्टाफ व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, चैथमल चीनिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चैधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल पूनिया, सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा, उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष उम्मेद कुम्हार, कार्यालय मंत्री मुकेश सैनी, महेंद्र हुड्डा, विनोद गोदारा, महावीर प्रसाद मंडार, महावीर सिंह, रामरतन सिंह, रामूराम, राजकुमार, महेंद्र सिंह जांगिड़, रमेश सिंह पुरोहित, सुभाष चंद्र, सतीश पुरोहित, धर्मपाल बुगालिया, प्रदीप कुमार, रामनिवास, सूरज कुमार शर्मा, सुरेंद्र ऐचरा, संजीव सारण, अमरचंद बांगड़वा, विजेंद्र, शैलेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, ताराचंद, प्रकाश जाट, पदमाराम, कुलदीप मारोलिया, गंगाराम, भंवरलाल जाट, रामचंद्र निठारवाल, मनोज डूडी, पूनमचंद पंवार, अनवार खान, शुभकरण खीचड़, गोपीचंद, कानाराम सारण, सुनील न्यौल एवं रूपेश चैधरी, धनराज भामी, नरेश कस्वां सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। 

Top News :