Search
Add Listing

अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रतनगढ़ का 11वां अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

रतनगढ़ (राजस्थानलिंक.काॅम) - अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रतनगढ़ का 11वां अधिवेशन किसान सभा के जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन की शुरुआत संगठन के ध्वजारोहण के साथ की गई तथा शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिवेशन में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मदनलाल जाखड़ को अध्यक्ष, बिरजूराम खीचड़ को सचिव तथा ओमप्रकाश तालणिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए मदनलाल जाखड़ ने बीते तीन वर्षों की संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों फसल बीमा क्लेम में हो रही देरी, बिजली की समस्याएं, सिंचाई पानी की उपलब्धता तथा अन्य किसान हितों के प्रश्नों पर गहन चर्चा की गई और इन मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। अधिवेशन में तहसील कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।कार्यकारिणी में नौरंगराम सारण एवं देवाराम को उपाध्यक्ष,विनोद सिंह राठौड़ एवं सियाचंद कानसुजिया को संयुक्त मंत्री, एडवोकेट बिशनसिंह रुलानिया को कानूनी सलाहकार तथा किशन ढाका को संयोजक निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हनुमान ढाका, महेंद्र बरोड़, पूसाराम कुड़ी, लेखूराम फौजी, मनीष जाखड़, राजपाल सारण, सीताराम झाझडिया, प्रहलाद राम, शिवनारायण नाथ, तेजाराम एवं भागीरथ खेरिया को शामिल किया गया। बैठक में किसान एकता को मजबूत करने तथा किसानों के हक़ और अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन में प्रहलाद शर्मा, बीदाराम सारण, शेराराम नैण, शीशपाल गोदारा, बाबूलाल, रिडमल राम, भागीरथ स्वामी, रामलाल नाथ, परमेश्वर स्वामी, परमेश्वर नाथ, श्योकरण नाथ, तुलछाराम, मदनलाल साहू, कैलाश, हुणताराम, मोहनलाल, मनीराम, राकेश, भवानीशंकर मेघवाल, मुकेश प्रजापत, पुरखाराम, नौरंगाराम, लक्ष्मणराम, शिवनारायण, तेजाराम कालेर, दुलाराम नैन, हेमाराम ढाका सहित सैकड़ों किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

Top News :