गुडावड़ी मे आज से होगी सात दिवसीय शिव पुराण महाकथा।
सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम गुडावड़ी मे सात दिवसीय शिवपुराण महाकथा का आयोजन रविवार को होगा। कुम्भराम ढुकिया ने बताया कि रतनगढ रोड़ पर स्थित शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे रविवार 17 मई से लेकर 23 मई तक सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। कथा का वाचन साध्वी उमा भारती बीकानेर करेगी। कथा का समय सुबह सवा ग्यारह बजे से लेकर दोपहर सवा तीन बजे तक है। और कथा के पहले दिना ठाकुरजी मंदिर से लेकर कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जायेगी।
.jpg)