सालासर में गौरवशाली सेनानी समिति ने मनाया कारगिल विजय दिवस

सालासर - अंजनी माता मंदिर के पास स्थित फौजी टैंक के पास गौरवशाली सेनानी समिति सुजानगढ़-बीदासर के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
गौरवशाली सैनानी समिति सुजानगढ बीदासर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रतनलाल ढाका व सदस्य नायब सूबेदार रामनिवास तेतरवाल ने 1999 के कारगिल युद्ध के घटनाक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के जवानों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथा के बारे मे बताया।
कैप्टन रामदेव राव व डाॅ. लादूसिंह राव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सूबेदार शौकत खान सूबेदार मेजर छगनलाल, सुरेश तेतरवाल, कृष्ण ढिढ़ारिया, दिवान्शु राव सहित अन्य युवा व ग्रामीणो ने वन्दे मातरम् व भारत माता के जयकारो के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया।  

Top News :