सालासर मे ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्मित गोदाम व कार्यालय का उद्घाटन।

सालासर (राजस्थनलिंक.काॅम) - कस्बे के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मे नवनिर्मित गोदाम एवं कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गयाा। जिसका बुधवार को दी सेन्ट्रल काॅपरेटिव बैंक चूरू प्रबन्धक निदेशक मदनलाल शर्मा की अध्यक्षता मे फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम मे मंचस्थ मुख्य अतिथि मदनलाल शर्मा, सीसीबी ब्रांच सालास मैनेजर योगिता शर्मा, हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, सूरजाराम ढाका, मंागीलाल पुजारी, रतनलाल ढाका, भवानी सिंह रहे। मुख्य अतिथियो को समिति के सदस्यो ने माला पहनाकर व साफा औढाकर स्वागत किया।
प्रबन्धक निदेशक मदनलाल शर्मा ने सम्बोधन मे कहा कि इस समिति के द्वारा कस्टम हायरिंग योजना के तहत कृषि अनुदान का कार्य किया है जिससे किसानो को कृषि कार्य मे सहयोग मिलेगा।
जीएसएस सालासर अध्यक्ष हरिशचन्द्र पारीक ने बताया कि राज्य सरकार का बजट 2024-25 के योजनान्तर्गत इस भवन का निर्माण किया गया। जिसमे गोदाम व कार्यालय की राज्य सरकार का बजट 10.94 लाख रूपये स्वीकृत हुए लेकिन समिति ने 16.98 लाख रूपये की लागत से इसका निर्माण करवाया है। और समिति ने आस पास के ग्रामीणो की सुविधा के लिए एक नया टैक्ट्रर, एमबी प्लाउ, लेवलर, टिपर मशीन, डिस्क प्लाऊ भी लाये है जिससे ग्रामीणो की सेवा के लिए काम मे लिया जायेगा।


इस दौरान मनोज पुजारी, विद्याधर पारीक, रामचन्द्र ढाका, दीनदयाल गुलेरिया, रामलाल फगेड़िया, बालचन्द प्रजापत, पीथाराम प्रजापत, गिरधारी लाल झुरिया, भंवरलाल प्रजापत, बनवारी भामू, धमेन्द्र भामू मोहनलाल जागिड़ सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे। मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार चायल व मांगीलाल जाखड़ ने किया।  

Top News :