अंकिता बनी मिस आर. एन. फ्रेशर

सालासर – राजस्थानलिंक .कॉम)– आर. एन. कॉलेज सालासर में आज फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल के बच्चों को विदाई दी गई साथ ही नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत और अभिनंदन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से मिस आर. एन. फ्रेशर 2026 का चयन हुआ | निदेशक डॉ. लादू सिंह राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें अंकिता जांगिड़ को मिस फ्रेशर का खिताब मिला | फर्स्ट रनर अप मनीषा खंडेलवाल , सेकंड रनर अप सिया जोशी रही | सांत्वना पुरस्कार तनिष्का प्रजापत और नव्या नेहरा को मिला | मिस फेयरवेल सुनीता स्वामी रही | अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें दमयंती , सुनीता स्वामी एवं अन्य विभिन्न छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी | सभी फाइनल ईयर के बच्चों को कॉलेज की तरफ से यादगार स्वरूप एक एक मोमेंटो दिया गया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा , डॉ. मनिषा , हरिप्रसाद , शिव प्रसाद , विष्णु शर्मा , दिव्यांशु राव , सुरेंद्र , मूलचंद , सांवरमल , बजरंग सिंह , चुन्नीलाल , ललिता , सुमन शर्मा , मोनिका , लता टेलर , प्रहलाद , विकास एवं सभी स्टाफ साथी उपस्थित रहे मंच संचालन आशुतोष शर्मा ने किया | केमरामेन संजू ( अभिषेक स्टूडियो) एंव अशोक साउंड के द्वारा कार्यक्रम में प्रशंसनीय कार्य रहा | 

Top News :