सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम भींमसर मे कृषि विभाग चूरू की ओर से एक कृषक के खेत का औचक निरिक्षण किया। महावीर सिंह पार्वतीसर ने बताया कि ग्रामीण कृषक तंवर सिंह के कृषि फार्म हाऊस पर रविवार को कृषि विभाग चूरू की ओर से खाद्य बीज लांईसेंस हेतु आयोजित देसी कोर्स के समूह के साथ कृषि अधिकारी अमनदीप सिंह, कृषि पर्यवेक्षक दीपा चैधरी, डाॅ. अभय जैन, डाॅ. अनुपम महर्षी सहित टीम ने निरिक्षण किया। फार्म हाऊस पर लगे पेड़ पौधे व बाजरे सहित अन्य फसलो का निरिक्षण किया। कृषक तंवर सिंह ने टीम को बताया कि अबकी जो बाजरा बोया गया है वही बाजरा पिछली बार भी बोया गया था। इस बाजरे की फसल से पिछली बार करीब 3 फूट तक शीटे तैयार हुए थे तो इसी वर्ष भी वो ही बीज बोया गया है। इस मौके गजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, प्रभुसिह, भरत सिंह सहित अनेक ग्रामीण व टीम सदस्य मौजूद रहे।