सालासर मे डाॅक्टरो के मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरणा दूसरे दिन भी जारी।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे मे स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरणे पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सालासर के राजकीय अस्पताल मे रिक्त डाॅक्टरो की भरपाई, ट्रोमा सेन्टर खोलना व पिछले सफाई टेण्डर की जांच एवं दोषियो पर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरणा दिया जा रहा है। धरणे पर बैठे ग्रामीणो ने कहा कि सालासर बालाजी धाम में प्रतिदिन काफी संख्या मे श्रद्धालु आते हैं, इसके बावजूद यहाँ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वीकृत चिकित्सकों के पद पिछले कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं। सार्वजनिक सेवा के लिए डॉक्टरों की मांग को लेकर ये अनिश्चित कालीन धरना किया गया है श्रद्धालुओं व ग्रामीणो की सुविधा के लिए धरना दिया जा रहा है। किसी भी मरीज को जुखाम व बुखार की दवाई लेनी हो तो उसको भी सीकर या सुजानगढ़ जाना पड़ता है। वर्तमान समय में इस अस्पताल की व्यवस्था सुचारू नहीं है। भारतीय जनवादी नौजवान सभा चूरू जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया, पूर्व प्रधान गणेश ढ़ाका, गुडावड़ी पूर्व सरपंच व कांग्रेस जिला सचिव महेन्द्र ढुकिया, विजयपाल चाहर, रामचन्द्र गोदारा, शोभासर पूर्व सरपंच सुरेन्द्र राव, रमेश राव, विजेन्द्र सेवदा, बीएल गुलेरिया, महेन्द्र ढुकिया, संजय चौधरी, दिनेश ढ़ाका, नरेन्द्र गुलेरिया, रणजीत ढ़ाका सहित अनेक ग्रामीणजन धरणा स्थल पर मौजूद रहे। 

Top News :