सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - धार्मिक नगरी सालासर धाम मे सावन के तीसरे सोमवार को लोहर्गल से लाकर कावड़ियो ने शिव मंदिर मे कावड़ चढाई। भगवान शिव के भक्त सम्पत शर्मा, निरंजन सोनी, मनोज कुमार, यश शर्मा ने लोहार्गल से कावड़ लाकर सालासर के भगवान शिव मंदिर मे जलाभिषेक किया। इस मौके पर रामपाल शर्मा, रंजना शर्मा, प्रसन्न शर्मा, निरमल प्रजापत, योगेन्द्र सोनी, नवदीप शर्मा, प्रियाशु शर्मा सहित ग्रामीणो ने कावड़ियो को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ग्रामीणो ने डीजे के साथ सालासर की सीमा से लेकर शिव मंदिर तक शिव भजनो पर झूमते हुए कावड़ियो के साथ आनन्द लिया।