मिशन भारत माता का आँचल पौधारोपण संकल्प हुआ पूरा

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - टीम पंकज बाघसरा ने मिशन भारत माता का आँचल के तहत 1100 वृक्षारोपण ओर वृक्ष वितरण का संकल्प रविवार को पूरा किया। पंकज ने बताया कि हमारी टीम ने सालासर के आसपास के अस्पताल, मंदिर सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर अलग अलग जगह इस वर्ष के 1100 पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया। उन्होने कहा व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिये। व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक सांस लेने व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए अनेक पेड़ो की आवश्यकता होती है। इस दौरान कॉमेडियन बनवारी लाल शोभासर सरपंच प्रतिनिधि इमरान खान, भाजपा नेता महावीरसिंह पार्वतीसर, अनिल जुलियासर, विशाल स्वामी, गंगाधर बड़कैशिया, दीनदयाल महरिया, अंकित आदि मौजूद रहे। 

Top News :