ग्राम चारियां में लोक देवता हरिराम बाबा के विशाल जागरण में झूमे श्रद्धालु

सालासर(राजस्थानलिंक.कॉम)– निकटवर्ती ग्राम चारियां स्थित नाइयों की ढाणी में लोक देवता हरिराम बाबा के विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।डाॅ. शिवशंकर सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइयों की ढाणी में सोमवार रात्रि को हरिराम बाबा के वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हरिराम महाराज की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद बड़ाबर से आए प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गायकों के सुरों और ढोलक की थाप पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। गांव के कई युवाओं और बुजुर्गों ने भजनों पर नृत्य कर भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम सैन, लिखमाराम, कुनणमल सैन, रिछपाल, ज्ञानाराम, हरिओम सैन, नरेन्द्र सैन, श्रीराम सैन सहित आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 

Top News :