सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हरियालो राजस्थान के तहत टीम पंकज बाघसरा द्वारा चलाया जा रहा मिशन भारत माता का आँचल मिशन के अन्तर्गत गांव कनवारी मे पौधारोण किया गया। टीम के सदस्यो ने गांव के सार्वजनिक क्षेत्र मे 51 पौधे लगाये। और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान पंकज बाघसरा, दीनदयाल महरिया, विशाल स्वामी, गंगाधर बड़केशिया, रमाकान्त, प्रकाश जाट, सहीराम आदि मौजूद रहे।