सालासर मे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मे चार मुकाबले हुए।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - अंजनी माता मंदिर के पास चल रही रात्रिकालीन जुलियासर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे मंगलवार रात्रि को चार मैच खेले गये। आयोजन समिति के नरेश पारीक ने बताया क्रिकेट प्रतियोगता मे सोमवार रात्रि मे चार मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला शेखर ट्रैवल्स सालासर व बाबा इलेवन टीम के बीच हुआ जिसमे बाबा इलेवन टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला गुडावड़ी व खातियावास टीम के मध्य हुआ जिस में खातियावास टीम विजेता रहीं। तीसरा मैच सुजानगढ व साद ट्रांसपोर्ट मंगलूणा टीम के मध्य हुआ जिसमे साद ट्रांसपोर्ट मंगलूणा टीम विजेता रही। चैथा मैच खातियावास व साद ट्रांसपोर्ट मंगलूणा टीम के मध्य हुआ। जिसमें खातियावास टीम विजेता रही। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, बहादूर सिंह, देवेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, श्रवण सिंह, अश्विनी सिंह, भवानी सिंह, विष्णु पारीक, मनोज भादू, महिपाल सिंह उपस्थित रहे। 

Top News :