सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - नेशनल हाइवे 58 पर सालासर के पास बन रहें पुलिया का मंगलवार शाम सासंद राहुल कसवां ने निरीक्षण किया। सांसद ने बताया झूम्पा से सालासर तक फोरलेन का काम कम्प्लीट हो गया है। इस पर सालासर के पास सुजानगढ़ सड़क मार्ग पर पुलिया बन रहा है जिसके निर्माण कार्य की गुणवता देखी व पुल निर्माण कों बेहतर बनाने कों कहा। उन्होंने कहा इससे सालासर आने वाले श्रदालुओं कों आसानी रहेगी व दुर्घटनाओ पर अंकुश लगेगा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिला सचिव महेंद्र ढूकिया, युवा नेता विजयपाल चाहर आदि साथ रहें।