सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - बालाजी मंदिर के पास स्थित पदमपुर भंडारा में सावन माह में विशेष शिव पूजा की जाती है। पुजारी मनोज शर्मा व रितेश पुजारी ने बताया यह पूजा पिछले कई वर्षो से की जा रही है। पूजा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए सावन के माह में अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। प्रतिदिन दिन में नमक चमक सहित रुद्रीपठन व रात्रि में मंत्र जाप किया जाता है। इस दौरान आत्माराम पुजारी, राहुल पुजारी, राघव, हेमंत, सुनील, सुशील व विजेंद्र सेवदा आदि मौजूद रहें।