सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - धार्मिक नगरी सालासर धाम मे सात दिवसीय श्री वाल्मीकि रामायण कथा होगी। कथा को लेकर रविवार को चेमली देवी अग्रवाल सेवा सदन मे आयोजन समिति के पुजारी परिवार ने प्रेस काॅन्फ्रेस का आयोजन कर पोस्टर का विमोजन किया। आयोजन समिति के मिठनलाल पुजारी ने प्रेस काॅन्फ्रेस मे बताया कि सृजन सेवा सदन के पास 4 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्री वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा। जिसमे परम पूज्य स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज कथा का वाचन करेगें। और रात्रिकालीन मे भजन कीर्तिन का आयोजन किया जायेगा। कथा का समय दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मिठनलाल पुजारी, कपिल पुजारी, कमल अग्रवाल, टीके सिंह, प्रशांत, आदित्य शर्मा, बंशीधर यादव ने कथा का पोस्टर विमोचन किया।