101 फीट की ऊंचाई पर फहराया 51 फीट का तिरंगा ध्वज।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सालासर की स्थित श्रीबालाजी गौशाला मे 80वां स्वतंत्रता ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि गौशाला परिसर मे 101 फीट की ऊंचाई पर 51 फीट का तिरंगा ध्वज फहराकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, सालासर थानाधिकारी शंकरलाल भारी, डाॅ. लादूसिंह राव, बेगाराम ढाका, शिशुकुमार शर्मा, भागीरथ, सूर्यप्रकाश शर्मा, दीनदयाल गुलेरिया, हरि प्रजापत, मोहनलाल जांगिड़, लालसिंह शेखावत, बेगाराम ढाका, दीपा चैधरी, नीरज शर्मा, सहित अनेक ग्रामीण व गौ सेवको ने ध्वजारोहण किया।  

Top News :