गुरूधाम वैद्ध विद्यालय में गुरूपूर्णिमा पर 22 विद्यार्थियों ने जनेऊ धारण किया

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गुरूपूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सालासर के गुरूधाम वैद्ध विद्यालय में गुरूधाम ट्रस्ट द्वारा जनेऊ धारण संस्कार किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम पुजारी ने बताया ट्रस्ट के सानिध्य में वैद्ध विद्यालय के 22 विद्यार्थियों व 3 पण्डितों को आर्चाय कुलदीप द्वारा गुरूपूर्णिमा के अवसर पर जनेऊ धारण संस्कार करवाया गया। इस दौरान गुरूमाता ज्योति पुजारी, प्रीतम पुजारी, मुकेश शर्मा, अंकित दाधीच, गौरव शर्मा, जयपालसिंह, मुलाराम ढ़ाका, गौरव शर्मा, रामकुमार सारस्वत, अरलीन शर्मा, टेनी दाधीच, सतपाल जोशी आदि मौजूद रहे। 

Top News :