सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छोटा भाई तारानिसेन ने सपरिवार सालासर पंहुचे। इनके सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने बालाजी मदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। तारानिसेन ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, मांगीलाल पुजारी, अजय पुजारी, अरविन्द पुजारी, जीतमल शर्मा नागरमल पुजारी सहित पुजारी परिवार ने इनको बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।