सालासर मे चांदपोल बालाजी मंदिर का 236 वां स्थापना दिवस मनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे मे स्थित चांदपोल बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी पंकज देराश्री ने बताया कि चांदपोल बालाजी मंदिर के 236 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार रात्रि मे विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को मंदिर परिसर मे हवन पूजा की गई। बुधवार को मंदिर मे सवामणी का आयोजन किया जायेगा। जागरण मे गायक कलाकर संत रामदास महाराज (चीमा बाबा) फतेहुपर, मुक्तिनाथ महाराज, हिमांशु सिंह जयपुर, कार्तिन्य शर्मा ने भजनो की प्रस्तुति दी। जागरण मे सैकड़ो श्रोताओ ने भजनो का आनन्द लिया। इस दौरान कन्हैयालाल देराश्री, पवन देराश्री, मनोज देराश्री, सौरभ देराश्री, लालसिंह शेखावत, सम्पत शर्मा सहित अनेक लोगो ने सेवाऐं दी।  

Top News :