मेगा पर्यावरण क्रांति: डाबला जोहड़ में ‘जनअरण्य’ का शंखनाद, एक साथ लगेंगे 1 लाख पौधे

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - पर्यावरण संरक्षण और बंजर भूमि के कायाकल्प को लेकर चूरू लोकसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। सांसद राहुल कस्वां की अनूठी पहल पर शोभासर ग्राम पंचायत के बाघसरा पूर्वी गांव स्थित डाबला जोहड़ में सोमवार को एक साथ 1,00,000 (एक लाख) पौधे लगाकर महा-पौधारोपण अभियान का आगाज किया जाएगा। 150 बीघा के इस विशाल भूभाग को अब ‘जनअरण्य’ के रूप में नई पहचान मिलने जा रही है।

📊 पौधों का महा-गणित और साझीदारीः
प्रशासक बशीरा बानो और इमरान खान (शोभासर) ने बताया कि इस महाभियान को धरातल पर उतारने के लिए सुरक्षा के लिहाज से पूरे जोहड़ की मजबूत तारबंदी की जा चुकी है। 1 लाख पौधों का लक्ष्य इन तीन माध्यमों से पूरा होगा।
👉 8,000 पौधे सांसद कोटे से स्वीकृत।
👉 12,000 पौधे जीरामजी योजना के अंतर्गत।
👉 80,000 पौधेरू ग्राम पंचायत के सहयोग से।

🌱 ग्रीन इंडिया फाउंडेशन की देखरेखरू दिखेगी 37 प्रजातियों की झलक
इस पूरे प्रोजेक्ट का डिजाइन और तकनीकी प्रबंधन दिल्ली की प्रसिद्ध ‘ग्रीन इण्डिया फाउण्डेशन’ के विशेषज्ञ कालेश्वर मिश्रा की देखरेख में किया जा रहा है। उद्यान की खासियत यह होगी कि इसमें राजस्थान की हवा के अनुकूल 37 स्थानीय प्रजातियों के पौधे और 4 विशेष प्रजातियों की घास लगाई जाएगी। पौधों को जीवित रखने के लिए आधुनिक ड्रिपिंग (बूंद-बूंद सिंचाई) सिस्टम बिछाया जा रहा है और पानी के भंडारण के लिए 3 बड़ी डिग्गियों (वॉटर टैंक) का निर्माण भी होगा।

🏃 ओपेन जिम, 2 ज्ञड ट्रैक और बच्चों का पार्करू बनेगा मॉडर्न हब
युवा उद्यमी व नेता विजयपाल चाहर के अनुसार, ‘जनअरण्य’ सिर्फ एक जंगल नहीं बल्कि ग्रामीणों की सेहत का केंद्र बनेगा।प्रवेश द्वार पर कदम रखते ही दोनों तरफ भव्य गार्डन विकसित होंगे।बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग-अलग पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें आधुनिक ओपन जिम की सुविधा होगी।स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए 2 किलोमीटर लंबा शानदार ग्रेवल ट्रैक (दौड़ने व टहलने का रास्ता) तैयार किया जा रहा है।

🌲 सुजानगढ़ ब्लॉक की सबसे बड़ी नर्सरी का गौरव
पूर्व सरपंच (गुडावड़ी) व कांग्रेस जिला सचिव महेंद्र ढुकिया ने बताया कि सांसद राहुल कस्वां के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत यहाँ सुजानगढ़ ब्लॉक की सबसे बड़ी सरकारी नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। इस अनूठे मॉडल की सफलता के बाद क्षेत्र की अन्य बंजर भूमियों पर भी इसी तरह के श्जनअरण्यश् विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण पूरी तरह शुद्ध और हरा-भरा हो सके।वर्तमान स्थितिरू सोमवार को सांसद राहुल कस्वां की गरिमामयी मौजूदगी में होने वाले इस भव्य शुभारंभ से पहले, डाबला जोहड़ में जमीन को समतल (लेवलिंग) करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 

Top News :