सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - विश्वविख्यात धार्मिक नगरी सालासर धाम के दो युवक पवित्र स्थल हरिद्वार से कावड़ लेकर सालासर धाम पंहुचे। श्रावण माह में हर तरफ भोले बाबा के जयकारे गूंजते है। भोले बाबा के जयकारो के साथ सोमवार को सालासर धाम के शिव मंदिर मे कावड़ चढाई। सालासर के प्रसन्न शर्मा व हीरालाल प्रजापत ने 13 दिनो की पैदल यात्रा करके हरिद्वार से कावड़ लेकर सालासर पंहुचे। इनके सालासर पंहुचने पर संपत शर्मा, प्रियांशु शर्मा, कृष्ण प्रजापत, सौरभ देराश्री सहित ग्रामवासियो ने फूलो की बारिश के साथ स्वागत किया।