सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - विश्वविख्यात धार्मिक नगरी सालासर धाम के सालासर बालाजी मंदिर के 272वां स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर मे शुक्रवार रात्रि विशाल जागरण का आयोजन किया गया। देश भर से आए श्रद्वालुओ ने जागरण मे भजनो का आनन्द लिया। झारिया धाम के महंत आकाश नाथ महाराज व पवन पुजारी, मनोहर पुजारी सहित पुजारी परिवार के गायक कलाकारो ने भजनो की प्रस्तुति दी। गायक कलाकरो की प्रस्तुति सुनकर मौजूद श्रद्धालुओ ने नृत्य करके भजनो का आनन्द लिया। इस दौरान सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे।