खारिया कनिराम मे क्रिकेट प्रतियोगिता मे फाइनल मुकाबला जसवन्तगढ टीम ने जीता।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम खारिया कनिराम के आर्मी स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जसवंतगढ टीम व साद ट्रांसपोर्ट मंगलूणा टीम के बीच हुआ। जसवंतगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की कर 119 रन बनाये। जिसका पीछा करते हुए साद ट्रांसफर मंगलूना की टीम 116 रन बना पाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सामोता ने बताया कि विजेता टीम जसवन्तगढ को 51 हजार रूपये व ट्राॅफी, उपविजेता टीम साद ट्रांसपोर्ट मंगलूना को 25000 रुपए व टॉफी भेंट की। प्रतियोगिता मे मैन ऑफ द सीरीज करण गांगियासर, बेस्ट बॉलर तंवर सिंह , बेस्ट बल्लेबाज राहुल परिहार, बेस्ट फील्डर राकेश शर्मा रहे । कमेंट्री राजकुमार शर्मा ने की। इस दौरान प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल सामोता, बागाराम सामोता, किसान सिंह गैना, टीकूराम सामोता, पन्नेसिंह सेवदा, मुकेश सामोता, अनिल फौजी, जितेंद्र गैना मौजूद रहे।  

Top News :