ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पंहुचे। मंत्री के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। और प्रदेश की सुख समृद्धि, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिण सदस्य धर्मवीर पुजारी, लालाधर पुजारी, जीतमल शर्मा सहित पुजारी परिवार व बिजली विभाग से एक्शइएन अनिल बड़बड़, एईएन सुनिल निठारवाल, टेक्नीकल मनीष कुमार, जेईएन दिनेश कुमार, हर्षित ने मंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। 

Top News :