सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हरियालो राजस्थान व एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत हनुमान सेवा समिति सालासर ने हजारो पौधे वितरण किए। कार्यक्रम को लेकर हनुमान सेवा समिति सभागार मे सुजानगढ एडीएम संतोष कुमार मीणा व एसीबीईओ सुजानगढ धर्मसिंह मीणा, हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियो की अध्यक्षता मे बुधवार को सालासर क्षैत्र के राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण के साथ मिटिंग की। पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा सहयोग को समर्पित एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि सालासर एवं आसपास के विद्यालयों के लिए 20,000 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र के कुल 30 विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 210 पंखे एवं दरियों का वितरण भी किया गया।
एडीएम ने कहा कि एक पेड़ लगाना धर्म का कार्य होता है। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी ने कहा कि सामाजिक व जनकल्याण के सरोकार मे समिति ने हमेशा सहयोग किया है। समिति ने पहले भी समय समय पर क्षैत्र के आसपास विद्यालयो मे विद्यार्थियो के सहयोग के लिए गर्म वस्त्र, बैग, जूते व स्टेशनरी का सामान देने मे भी सहयोग किया है।
मिटिंग मे हनुमान सेवा समिति पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, जीतमल शर्मा, अर्जुन पुजारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसके पश्चात बालाजी बगीचे मे एडीएम संतोष कुमार मीणा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, रामजीलाल पुजारी, डाॅ. महेन्द्र गंगावत व अन्यो ने पेड़ लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।